आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत (12.09.2026) में खनन विभाग, श्रम विभाग, वन वाद एवं माप-तौल वादों के निष्पादन के लिए हुई बैठक।
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश के आलोक में विद्वान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा के निर्देश पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के प्रकोष्ठ में आज दिनांक 03.08.2026 को एक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में दिनांक 12.09.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में नवादा न्यायमंडल के सभी न्यायालयों में लंबित सुलहनीय वन वादों, खनन वादों, श्रम वादों एवं माप-तौल वादों का अधिक से अधिक सुलह के आधार पर निष्पादन करने के संबंध में चर्चा की गई।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार द्वारा बैठक में उपस्थित वन विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी प्रकार के सुलहनीय मामलों में पक्षकारों को नोटिस निर्गत करें तथा वन विभाग, श्रम विभाग, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के सुलहनीय लंबित वादों की सूची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा कार्यालय में दाखिल की जाए, ताकि अधिक से अधिक सुलहनीय मामलों के निष्पादन हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा सके।
इस मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा अरविन्द कुमार के अतिरिक्त वन विभाग के रेंजर, निरीक्षक, माप-तौल विभाग एवं खनन विभाग के प्रतिनिधि, श्रम अधीक्षक के प्रतिनिधि तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार, स्थायी लोक अदालत, नवादा के सहायक सुशील कुमार उपस्थित हुए।
नवादा से राकेश कुमार चंदन का रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Aug 3, 2026