बरडीहा: बरडीहा में अतिक्रमण पर प्रशासनिक सख्ती, रास्ते की मापी कराकर लाल निशान लगाए गए और नोटिस जारी
Bardiha, Garhwa | Aug 23, 2026 बरडीहा प्रखंड अंतर्गत रास्तों पर हो रहे अतिक्रमण की लगातार मिल रही जनशिकायतों पर प्रखंड प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बरडीहा के प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। अंचल के प्रधान सहायक, अमीन और अन्य कर्मियों की उपस्थिति में रास्ते की विधिवत सरकारी मापी कराई गई।