बांका: दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Banka, Banka | May 16, 2025 विशनपुर गांव के समीप से पुलिस ने दो युवक को 6.54 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार की शाम 5 बजे बांका एसडीपीओ बिपिन बिहारी ने प्रेस वार्ता कर बताया कि विशनपुर बहियार में ब्राउन सुगर की चोरी छिपे बिक्री होने की सूचना मिली। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रीगा गांव निवासी कृष्ण कुमार उर्फ सुक्कर व बंशीपुर निवासी राजहंस कुमार के रूप में हुई है।