बांका: डीएम ने डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा शिविर के कार्यों की समीक्षा की
Banka, Banka | May 16, 2025 बिहार महादलित विकास मिशन के तहत बांका जिले के सभी प्रखंडों के पंचायतों एवं टोलों में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसकाे लेकर डीएम अंशुल कुमार ने शुक्रवार की दाेपहर करीब 3 बजे समीक्षा किया।