बांका: चुटिया मोड़ के पास बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मारी, अस्पताल में उपचार के बाद मायागंज रेफर किया गया
Banka, Banka | May 16, 2025 टिया मो मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दिया। जिसमे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का उपचार सदर अस्पताल में करने के बाद चिकित्सक ने मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार मंजरकोला निवासी मो जलील अंसारी चुटिया मोड़ के पास सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने जलील अंसारी को टक्कर मार दिया।