गुमला: ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Gumla, Gumla | Aug 19, 2026 नशे के कारोबार और सेवन के खिलाफ गुमला पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में गुमला थाना पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री और सेवन के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान पुग्गू चंपा नगर निवासी 21 वर्षीय निखिल लकड़ा के रूप में हुई है।थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।