सोहागपुर: सीईओ जिला पंचायत ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रतिभा सम्मान योजना के तहत विद्यार्थियों को सम्मानित किया
शहडोल सोमवार को लगभग 4:00 बजे जिला जनसंपर्क कार्यालय से जानकारी प्राप्त हुई है कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत शहडोल ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में प्रतिभा सम्मान योजना के तहत चयनित शहडोल संभाग के 30 विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।