इंदौर: रंग पंचमी पर राजवाड़ा और आसपास के क्षेत्रों में गैर के दौरान पुलिस ने रखी निगरानी, कलेक्टर भी रहे मौजूद
Indore, Indore | Mar 19, 2025 इंदौर में आज राजवाड़ा और उसके आसपास से निकली रंग पंचमी के मौके पर गैर में पुलिस और प्रशासन की खास व्यवस्थाएं नजर आई। जहां आज सुबह से ही पुलिस प्रशासन ने पूरे गौर मार्ग पर अपनी सुरक्षा व्यवस्था जमा रखी थी। तो वहीं प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी भी लगातार इस पूरे गैर मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करते नजर आए।