इंदौर: रंग पंचमी पर राजवाड़ा और आसपास से निकली गैर में लाखों लोग हुए शामिल
Indore, Indore | Mar 19, 2025 इंदौर में रंग पंचमी के मौके पर गैर निकालने की परंपरा सालों पुरानी है। आज इस परंपरा का निर्वाह करते हुए विभिन्न आयोजन समितियां के द्वारा अपने-अपने गैर निकाले। जिसमें नगर निगम का गैर भी शामिल रहा। वहीं रंग पंचमी के मौके पर निकली इस गैर के 2 किलोमीटर लंबे मार्ग में करीब 10 लाख लोग इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। जिन्होंने इंदौर की अनोखी रंग पंचमी की काफी सराहना की।