इंदौर: इंदौर के तिलक नगर में घर में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 4 सदस्य झुलसे
Indore, Indore | Mar 19, 2025 इंदौर के तिलक नगर में बुधवार सुबह करीब 3 बजे एक घर में आग लग गई। आग बिल्डिंग के दूसरी माला में लगी थी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान घर के अंदर परिवार के 4 सदस्य फंस गए और घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक आग नेमीचन्द जैन के घर लगी थी।