भरथना: बकेवर के नगला बनी में मारपीट में घायल युवक की मौत, तीन लोगों पर आरोप
बकेवर थाना कस्बा के नगला बनी गांव में मारपीट में घायल 35 वर्षीय रामनारायण पुत्र होतीलाल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पत्नी पूजा ने पिता पुत्र समेत तीन लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को विवाद के दौरान रामनारायण के साथ मारपीट हुई थी। गंभीर हालत में उन्हें बकेवर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया था।