गौरीगंज: अमेठी की शिव दुलारी ने स्वरोजगार से 4 लोगों को दिया रोजगार
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से गौरीगंज की शिव दुलारी ने 5 लाख रुपये के ऋण से रेडीमेड गारमेंट यूनिट शुरू की। अब वे चार लोगों को रोजगार दे रही हैं। जिलाधिकारी संजय चौहान और उपायुक्त अभय कुमार सुमन की देखरेख में योजना का प्रभावी क्रियान्वयन जारी है।