सोमवार दोपहर संयुक्त स्वास्थ्य आउटसोर्सिंग संविदा कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने वेतन बढ़ोतरी, निगम गठन, सेवा सुरक्षा और उत्पीड़न रोकने की मांग की। उनका कहना है कि कम मानदेय में काम करने से आर्थिक संकट बढ़ रहा है तथा कई स्थानों पर मानसिक उत्पीड़न भी किया जा रहा है।