घाघरा: घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Ghaghra, Gumla | Apr 8, 2026 घाघरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में चिकित्सा प्रभारी डॉ. अरविंद कुशल एक्का की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।इस दौरान HBNC और HBYC भ्रमण रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए संबंधित कर्मियो को निर्देश दिया।