खानपुर: खानपुर क्षेत्र के विद्यालयों का मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण कर आधारभूत व्यवस्थाओं का लिया जायजा
खानपुर क्षेत्र के विद्यालयों का आज मंगलवार को शाम 4:00 के लगभग मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राम सिंह मीणा जिला शिक्षा अधिकारी भीम सिंह जाट व CBEO खानपुर सियाराम नागर ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के उमरिया महुआ खेड़ा, चंडालिया, भरतपुर स्थित विद्यालय परिसर का अवलोकन करते हुए भवन के निर्माण कार्य व उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की ।