महुआडांड़: महुआडार प्रखंड के सभी मतदाता बूथ पर एसआईआर अभियान के तहत बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया
शिविर में संबंधित बूथों की बूथ लेवल ऑफिसर उपस्थित रहे। इस दौरान मतदाता सूची से जुड़ी समस्याओं को लेकर पहुंचे मतदाताओं की शिकतों को सुनी गई और उनके समाधान के लिए आवश्यक प्रक्रिया को पूरा किया गया। आयोजित शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी सुलेमान मुंडारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार बैठा ने भी कई बूथ में जाकर निरीक्षण किया।