बेल्थरा रोड: बेल्थरारोड में पिन बनाने के बहाने एटीएम बदलकर यूबीआई खाते से उड़ाए गए ₹3.72 लाख, सात दिन में 35 बार की गई चोरी
बेल्थरारोड यूनियन बैंक के एटीएम में एटीएम का पिन बनाने आए युवक ओमप्रकाश साह ग्राम एकसार पिपरौली निवासी का ठगों ने एटीएम कार्ड बदल दिया और सात दिन में ठगो ने 35 बार में कुल करीब 3 लाख 72 हजार 327 रुपए खाता से उड़ाया दिया। ठग ने उनके एटीएम से करीब आठ बार ज्वेलरी और अन्य सामानों की खरीदारी भी किया है।