जुलाना: देवरड़ गांव से 18 वर्षीय युवक हुआ लापता, पुलिस ने किया गुमशुदगी का मामला दर्ज
Julana, Jind | Jan 20, 2024 शनिवार को जुलाना पुलिस ने बताया कि देवरड़ गांव से 18 वर्षीय एक युवक लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। देवरड़ गांव निवासी कमल सिंह ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसका 18 वर्षीय लड़का मोहित अचानक लापता हो गया।