घोसी: घोसी में देर रात अनियंत्रित ट्रक ने ट्रांसफार्मर में मारी टक्कर,धु धु कर जल उठा ट्रक,फायर ब्रिगेड ने आग परपाया काबू
Ghosi, Mau | Apr 16, 2024 घोसी नगर के मझवारा मोड़ रामलीला मैदान के पास देर रात्रि बलिया की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रान्सफार्मर में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से ट्रांसफार्मर में आग लग गई।देखते ही देखते आग की चपेट में ट्रक भी आ गया।ट्रक धु धु कर जल उठा।हालांकि घटना में ट्रक चालक कूद कर भाग गया।पुलिस व फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काफी देर के बाद काबू पाया।