घोसी: घोसी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने किया पथ संचलन,जगह जगह हुआ स्वागत, पुलिस रही तैनात
Ghosi, Mau | Apr 15, 2024 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिन्दू नव संवत्सर को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा सोमवार को घोसी नगर के बड़ागांव स्थित स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के परिसर में एकत्रीकरण हो घोसी नगर में पथ संचलन किया गया।आरएसएस जिला प्रचारक राममोहन के नेतृत्व में निकले पथ संचलन का नगरवासियों ने जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।कोतवाल राजकुमार सिंह तैनात रहे।