पटियाली: गंजडुंडवारा पुलिस ने ढपाली तिराहे से नाबालिग से दुष्कर्म व छेड़छाड़ के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कासगंज। गंजडुण्डवारा थाना पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी कन्हैया शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ थाना गंजडुण्डवारा में बीएनएस की धारा 65(2) तथा पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। पुलिस ने उसे ढपाली तिराहे से पकड़ा। कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम के नेतृत्व में की गई।