पटना ग्रामीण: बिहार पुलिस के महिला अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ: गर्दनीबाग में मजिस्ट्रेट का बयान
बिहार पुलिस के सफल अभ्यर्थी NCL , EWS के दस्तावेज मांगे जाने के विरोध में गर्दनीबाग में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वहीं, महिला पुलिस अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन पर लाठी चार्ज का आरोप लगाया है। जिस पर शाम 4 बजे गर्दनीबाग में मजिस्ट्रेट ने सफाई देते हुए कहा कि महिला अभ्यर्थियों पर किसी तरह का बल प्रयोग नहीं किया गया है।