मीरगंज में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रचारक गिरफ्तार
बरेली। मीरगंज पुलिस ने ग्राम सैजना में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सैजना निवासी अंकित की तहरीर पर प्रेमपाल (51), निवासी ग्राम भुडासी थाना शीशगढ़ के खिलाफ थाना मीरगंज में बीएनएस की धारा 62/299 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने एक घर पर सभा आयोजित कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रलोभन दिया और हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया सादात फाटक के पास अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
#bareillypolice
#viral
#BareillyNewsLive
#थानामीरगंज