Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh

बरेली: राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष ने मांगी पुलिस सुरक्षा, गाड़ी को लगातार निशाना बनाने का आरोप बरेली। श्री राष्ट्रीय हनुमान दल के जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर अपनी एवं परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उनका आरोप है कि कुछ असामाजिक एवं अराजक तत्व लगातार उनकी निजी गाड़ी को निशाना बना रहे हैं। उनका कहना है कि यह घटनाएं सुनियोजित हैं और उन्हें भयभीत कर सामाजिक व जनसेवा के कार्यों में बाधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। #BareillyCity #viral #Bareillypolice #Breakingnews

Bareilly, Bareilly | Jul 10, 2026

MORE NEWS

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रोडवेज बस स्टैंड के पास से कोतवाली पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश
बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ओमवीर मौर्य के खिलाफ थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 320/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर जाने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी।
मामले की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रोडवेज बस स्टैंड से कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुबह करीब 10:23 बजे आरोपी ओमवीर मौर्य (28), निवासी गुसाई गौटिया, संजय नगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है।
#barelypolice
#Viral
#BAREILLYNEWS

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार रोडवेज बस स्टैंड के पास से कोतवाली पुलिस ने दबोचा, न्यायालय में किया पेश बरेली। थाना कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को रोडवेज बस स्टैंड के पास से पकड़कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर पर आरोपी ओमवीर मौर्य के खिलाफ थाना कोतवाली में मु.अ.सं. 320/2026, धारा 69 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने युवती को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से मुकर जाने पर पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले की जांच के दौरान कोतवाली पुलिस वांछित आरोपी की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रोडवेज बस स्टैंड से कहीं जाने की फिराक में खड़ा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सुबह करीब 10:23 बजे आरोपी ओमवीर मौर्य (28), निवासी गुसाई गौटिया, संजय नगर, बरेली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले की विवेचना जारी है। #barelypolice #Viral #BAREILLYNEWS

Bareilly, Bareilly | Jul 10, 2026

फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कर लाखों की धोखाधड़ी, वांछित आरोपी गिरफ्तार

बरेली। थाना किला पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के साथ कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन फाइनेंस कर लाखों रुपये के गबन के मामले में वांछित आरोपी चन्द्रभानु निवासी कुंवरपुर तुलसीपट्टी, थाना क्योलड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सत्यप्रकाश पार्क से पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार श्रीराम फाइनेंस कंपनी के रीजनल बिजनेस हेड मुरसलीम की तहरीर पर 17 अप्रैल 2025 को थाना किला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों समेत 42 लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों का वित्तपोषण कराया और कंपनी की लाखों रुपये की रकम का गबन किया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कंपनी में मार्केटिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। ग्राहकों के दस्तावेजों के आधार पर वाहन फाइनेंस कराए जाते थे, लेकिन साथियों के साथ मिलकर फाइनेंस की पूरी राशि कंपनी में जमा नहीं की जाती थी। दस्तावेजों में हेरफेर कर शेष रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

#bareillypolice
#viral 
#BareillyNewsLive

फर्जी दस्तावेजों से वाहन फाइनेंस कर लाखों की धोखाधड़ी, वांछित आरोपी गिरफ्तार बरेली। थाना किला पुलिस ने श्रीराम फाइनेंस कंपनी के साथ कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर वाहन फाइनेंस कर लाखों रुपये के गबन के मामले में वांछित आरोपी चन्द्रभानु निवासी कुंवरपुर तुलसीपट्टी, थाना क्योलड़िया को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुखबिर की सूचना पर सत्यप्रकाश पार्क से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार श्रीराम फाइनेंस कंपनी के रीजनल बिजनेस हेड मुरसलीम की तहरीर पर 17 अप्रैल 2025 को थाना किला में मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों समेत 42 लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर वाहनों का वित्तपोषण कराया और कंपनी की लाखों रुपये की रकम का गबन किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कंपनी में मार्केटिंग कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। ग्राहकों के दस्तावेजों के आधार पर वाहन फाइनेंस कराए जाते थे, लेकिन साथियों के साथ मिलकर फाइनेंस की पूरी राशि कंपनी में जमा नहीं की जाती थी। दस्तावेजों में हेरफेर कर शेष रकम आपस में बांट ली जाती थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। #bareillypolice #viral #BareillyNewsLive

Bareilly, Bareilly | Jul 10, 2026

मीरगंज में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रचारक गिरफ्तार
बरेली। मीरगंज पुलिस ने ग्राम सैजना में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सैजना निवासी अंकित की तहरीर पर प्रेमपाल (51), निवासी ग्राम भुडासी थाना शीशगढ़ के खिलाफ थाना मीरगंज में बीएनएस की धारा 62/299 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने एक घर पर सभा आयोजित कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रलोभन दिया और हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की।
शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया सादात फाटक के पास अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

#bareillypolice
#viral 
#BareillyNewsLive
#थानामीरगंज

मीरगंज में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में प्रचारक गिरफ्तार बरेली। मीरगंज पुलिस ने ग्राम सैजना में कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छह धार्मिक पुस्तकें, एक हस्तलिखित नोटबुक और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, ग्राम सैजना निवासी अंकित की तहरीर पर प्रेमपाल (51), निवासी ग्राम भुडासी थाना शीशगढ़ के खिलाफ थाना मीरगंज में बीएनएस की धारा 62/299 तथा उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/5(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपी ने एक घर पर सभा आयोजित कर ईसाई धर्म अपनाने के लिए लोगों को प्रलोभन दिया और हिंदू धर्म के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी की। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर नगरिया सादात फाटक के पास अंडरपास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। #bareillypolice #viral #BareillyNewsLive #थानामीरगंज

Bareilly, Bareilly | Jul 10, 2026