लालगंज: समाधान दिवस में एएसपी व एसडीएम ने सुनीं शिकायतें, 113 शिकायतों में से 7 का हुआ निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक व एसडीएम ने संयुक्त रूप से समस्याओ की सुनवाई करते हुए अफसरो को समयबद्ध कार्रवाई के कड़े निर्देश दिये। समाधान दिवस में एक सौ तेरह शिकायतों में सात का निस्तारण किया गया। सर्वाधिक शिकायतें राजस्व पैसठ, पुलिस विभाग छब्बीस, विकास पांच, बेसिक शिक्षा एक, विद्युत विभाग छः, आपूर्ति विभाग चार व अन्य विभागों की छः रहीं।