धरहरा: कुमारपुर विद्यालय में सहयोग शिविर आयोजित, कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान
धरहरा प्रखंड के आजिमगंज पंचायत स्थित कुमारपुर विद्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री के निर्देश पर सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का नेतृत्व जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला और जिला उपसमाहर्ता वसीम राजा ने किया। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं और सरकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उपलब्ध कराया गया।