रामगढ़: चौकी गांव में किसान की पशुचारे की कड़बी में लगी आग, एक लाख का नुकसान, आधी रात को आग की लपटें उठती देख मचा हड़कंप
Ramgarh, Alwar | Nov 14, 2026 रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौकी गांव में शुक्रवार रात एक किसान के खेत में रखे पशुचारे (कड़बी) के ढेर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिली। इसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी को सूचना दी गई।