अरवल: अरवल में NH-139 जाम समस्या पर विकास मंच की बैठक, 24 मार्च को हाईवे जाम का ऐलान
Arwal, Arwal | Feb 20, 2026 . बी.आर. अंबेडकर वचनालय में अरवल विकास मंच व रेल आंदोलन की बैठक सूत्रधार मनोज सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिले में नेशनल हाईवे-139 पर रोजमर्रा की जाम समस्याओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया। रेलवे लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू कराने हेतु जन आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 24 मार्च 2026 को NH-139 जाम करने की योजना पर सहमति बनी।