अत्यंत हर्ष एवं गौरव का विषय है कि आज अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित भव्य अग्र अलंकरण समारोह–2026 में मुझे चिकित्सा एवं समाज के प्रति अपने योगदान के लिए 'अग्र गौरव अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया।
दिल्ली स्थित डॉ. अम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी एवं हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री विपुल गोयल जी की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इस सम्मान के लिए अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन आदरणीय श्री प्रदीप मित्तल जी एवं अध्यक्ष आदरणीय श्री कुलभूषण मित्तल जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा और प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर श्री विपुल गोयल जी द्वारा सभी पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, दिल्ली में आयोजित रात्रिभोज में शामिल होने का भी सुअवसर मिला। देश की अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य विभूतियों से मिलने और विचार साझा करने का अवसर इस शाम को और भी यादगार बना गया।
यह सम्मान केवल मेरी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि मेरे परिवार, मेरे सहयोगियों, मेरे मरीजों और उन सभी लोगों के विश्वास एवं आशीर्वाद का प्रतिफल है, जिन्होंने मेरी इस यात्रा में मेरा साथ दिया है।
यह सम्मान मुझे चिकित्सा सेवा, समाजसेवा और मानवता के प्रति अपने संकल्प को और अधिक समर्पण के साथ निभाने की प्रेरणा देता रहेगा।
आप सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏