पंडारक: पंडारक के चकजलाल में श्री श्री लक्ष्मी माता मंदिर का भव्य उद्घाटन, आज रविवार से अखंड हरिकीर्तन
Pandarak, Patna | Jun 21, 2026 पंडारक के चकजलाल गांव में नवनिर्मित श्री श्री लक्ष्मी माता मंदिर के जीर्णोद्धार एवं भव्य उद्घाटन समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ रविवार को शाम लगभग 5 बजे किया गया। पंडारक प्रखंड प्रमुख उदय कुमार एवं ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित मंदिर के उद्घाटन के साथ गांव में धार्मिक माहौल बन गया है। 21 जून की रात से मंदिर में 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन होगा।