Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi

25 जून से थम सकते हैं एचआरटीसी बसों के पहिए, कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान 24 जून तक वेतन व लंबित भुगतान न होने पर आंदोलन की चेतावनी, चंबा बस अड्डे पर गेट मीटिंग कर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जताया रोष सुरेंद्र ठाकुर / Pangi Live News चम्बा, 11 जून। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 24 जून तक वेतन और अन्य लंबित भुगतान नहीं किए गए तो 25 जून से जिला चम्बा सहित प्रदेशभर में एचआरटीसी बसों के पहिए थम सकते हैं। यह ऐलान गुरुवार को चम्बा के नए बस अड्डे पर आयोजित गेट मीटिंग के दौरान किया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा अपनी मांगों को लेकर रोष व्यक्त किया। गेट मीटिंग में परिचालक यूनियन के प्रांतीय प्रधान प्रीत महेंद्र तथा चालक यूनियन के प्रधान मान सिंह ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि कर्मचारियों को समय पर वेतन और अन्य देय भुगतान नहीं मिल रहे हैं, जिससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 24 जून तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 25 जून से हड़ताल शुरू कर दी जाएगी, जिसका असर बस सेवाओं पर पड़ सकता है। कर्मचारियों ने सरकार और निगम प्रबंधन से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।

Chamba, Chamba | Jun 11, 2026

MORE NEWS

#धर्मशाला_में_क्रिकेट_का_जुनून_चरम_पर 
धर्मशाला पहुंचे देशभर के क्रिकेट प्रेमी, मैच शुरू होने से पहले दिखा जबरदस्त उत्साह। फैंस ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताते हुए कहा
#Dharamshala #HPCA #INDvsAFG #TeamIndia #CricketFans #Dhauladhar #HimachalPradesh #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #CricketFever #MatchDay #ViralNews

#धर्मशाला_में_क्रिकेट_का_जुनून_चरम_पर धर्मशाला पहुंचे देशभर के क्रिकेट प्रेमी, मैच शुरू होने से पहले दिखा जबरदस्त उत्साह। फैंस ने टीम इंडिया की जीत का भरोसा जताते हुए कहा #Dharamshala #HPCA #INDvsAFG #TeamIndia #CricketFans #Dhauladhar #HimachalPradesh #EkNazarHimachalNews #BreakingNews #CricketFever #MatchDay #ViralNews

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026

धर्मशाला में बारिश बनी बड़ी चुनौती!
मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन धर्मशाला स्टेडियम पर बारिश लगातार जारी है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और सभी को बारिश थमने का इंतजार है।
क्या समय पर शुरू हो पाएगा मुकाबला या मौसम डालेगा खलल? बने रहिए हमारे साथ।
#Dharamshala #RainUpdate #CricketMatch #INDvsAFG #HPCA #DharamshalaStadium #WeatherUpdate #CricketFans #EkNazarHimachalNews

धर्मशाला में बारिश बनी बड़ी चुनौती! मैच शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है, लेकिन धर्मशाला स्टेडियम पर बारिश लगातार जारी है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आसमान पर टिकी हैं और सभी को बारिश थमने का इंतजार है। क्या समय पर शुरू हो पाएगा मुकाबला या मौसम डालेगा खलल? बने रहिए हमारे साथ। #Dharamshala #RainUpdate #CricketMatch #INDvsAFG #HPCA #DharamshalaStadium #WeatherUpdate #CricketFans #EkNazarHimachalNews

Chamba, Chamba | Jun 13, 2026