कैसरगंज: समगडहा के पास अनियंत्रित होकर बाइक गिरी, हादसे में बाइक सवार हुआ घायल
समगडहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिरने से बाइक सवार घायल हो गया। परिजनों ने बताया कि उमेश पाल बाइक लेकर घर आ रहा था। समगडहा के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में लाया गया, डॉक्टर ने उसे हालत गंभीर में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।