#करछना में हिमालय प्रेरणा सीएलएफ की वार्षिक आम सभा आयोजित, महिलाओं ने रखा विकास का रोडमैप
#करछना, प्रयागराज।
उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत हिमालय प्रेरणा संकुल स्तरीय संघ, कुशगढ़, करछना की सीएलएफ वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया।
सभा में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने पिछले एक वर्ष के आय-व्यय और किए गए कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। साथ ही समूहों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने पर चर्चा हुई।
इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर दिया।
#viralvideochallenge #viralpost #facebookreelsviral
Allahabad, Allahabad | Aug 25, 2026