#रक्षाबंधन से पहले जारी बाजार में बढ़ी रौनक, राखियों की खरीदारी को उमड़ी भीड़
प्रयागराज के जारी बाजार में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खरीदारी तेज हो गई है। बाजार में राखियों, मिठाइयों और आकर्षक उपहारों की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है। रंग-बिरंगी राखियों से सजी दुकानें बहनों और युवतियों को खूब आकर्षित कर रही हैं।
कई स्थानों पर महिलाओं ने अस्थायी स्टॉल लगाकर राखियों की बिक्री शुरू कर दी है। भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक इस पर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है..!
#HappyRakshaBandhan