काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की लगी कतार, गूंज रही बाबा की जय-जयकार, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत,
महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ धाम में शिवभक्तों की कतार लगी है। बाबा की जय-जयकार व हर-हर महादेव के उद्घोष से वातावरण शिवमय हो गया है। मंदिर प्रबंधन की ओर से पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन का क्रम 36 घंटे तक अनवरत चलेगा। गर्भगृह की लाइव स्ट्रीमिंग भी कराई जा रही है।