वाराणसी रजिस्ट्री ऑफिस में आंदोलनकारी अधिवक्ताओं ने जड़ा ताला, लाखों रुपये प्रतिदिन राजस्व का नुकसान
वाराणसी रजिस्ट्री कार्यालय में शामिल नगर निगम के 22 गांव और मोहल्लों की रजिस्ट्री रामनगर रजिस्ट्री कार्यालय में होने के शासनादेश से मुखर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को आक्रोशित अधिवक्ताओं ने रजिस्ट्री कार्यालय में ताला डाल दिया। शासनादेश को वापस होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी।