यूपी के भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में 13 हजार मदरसों को बताया अवैध, कहा रातों रात कैसे उग आएं ये मदरसे
अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी जीतेन्द्रानंद सरस्वती ने कहा की उत्तर प्रदेश में भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध 13000 मदरसे एसआईटी की रिपोर्ट आश्चर्यजनक है। जितेंद्र नंद सरस्वती ने सवाल उठाते हुए कहा कि यह मदरसे कहां से आए, किसने दान किया। कैसे रातों-रात उग आएं । इसमें क्या पढ़ाए जाते है।