महाशिवरात्रि पर श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए उमड़ी भीड़, श्रद्धालुओं का पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत
बाबा भोलेनाथ की नगरी काशी में शिवरात्रि बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर वाराणसी में भी बाबा विश्वनाथ मंदिर में भी देर रात से ही जलाभिषेक के लिए देश के कोने-कोने से भक्त पहुंचे हुए हैं। महाशिवरात्रि पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिये मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं। मंगला आरती के बाद भक्तों के जलाभिषेक कर लिए कपाट खोले गए।