महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर वाराणसी में डाक विभाग ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर जारी किया विशेष आवरण
वाराणसी में महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पर एक विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया गया है। दरअसल भारतीय डाक विभाग एवं प्रयाग फिलाटेलिक सोसाइटी के तत्वावधान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास परिषद के अध्यक्ष प्रो. नागेन्द्र पाण्डेय ने मंदिर पर एक विशेष आवरण व विरूपण का विमोचन किया है।