महाशिवरात्रि पर्व पर काशी के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा में एनडीआरएफ तैनात
महाशिवरात्रि पर्व पर काशी विश्वनाथ धाम और गंगा घाटों पर श्रद्धालु भारी संख्या में उमड़ रहे हैं उनकी सुरक्षा के लिए एनडीआरएफ के बचावकर्मियों को सभी प्रमुख घाटों पर तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए एनडीआरएफ की टीमों को विभिन्न घाटों जैसे नमो घाट, राजघाट, शीतला घाट, मणिकर्णिका घाट, ललिता घाट, प्रयाग घाट, आदि घाटों पर किया गया तैनात