हरिद्वार: धूमधाम से मनाई गई पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 137वीं जयंती, DM समेत कई ने पंत पार्क पहुंच कर किया माल्यार्पण
भारत रत्न पंडित गोविन्द बल्लभ पंत की 137वीं जयंती पर हरिद्वार में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। देवपुरा चौक स्थित पंत पार्क में जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने अविभाजित उत्तरप्रदेश के सीएम रहे गोविन्द बल्लभ पन्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कई अधिकारी, समाजसेवी भी उपस्थित रहे। DM ने कहा कि हिंदी भाषा के उत्थान में उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता।