हरिद्वार: डेंगू से निजात के लिए व्यापारियों ने की सभी 60 वार्डों में कीटनाशक के छिड़काव की मांग, MNA को सौंपा ज्ञापन
शहर व्यापार मंडल ने डेंगू के बढ़ रहे मामलों के बीच नगर निगम के सभी 60 वार्डों में कीटनाशक के छिड़काव की मांग की है। नगर निगम परिसर में मुख्य नगर आयुक्त वरुण चौधरी को ज्ञापन सौंप कर व्यापार मंडल ने मांग की कि इससे पहले डेंगू महामारी का रूप ले, नगर निगम का स्वास्थ्य महकमा डेंगू के लार्वा को नष्ट करने के लिए युद्धस्तर पर अभियान छेड़े और लोगों को जागरूक करे।