हरिद्वार: साधु संतो ने धूमधाम से निकाली भगवान श्रीचंद्र की शोभा यात्रा, मायापुर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष के अध्यक्ष ने किया स्वागत
हरिद्वार में आज श्री पंचायती बड़ा अखाड़ा के साधु संतो द्वारा भगवान श्रीचंद्र की शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। मायापुर में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्रपुरी ने शोभा यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल सभी साधु संतो को उन्होंने शॉल और फूलमालाएं पहनाई। इस दौरान महंत रविंद्रपुरी ने कहा कि भगवान श्रीचंद्र ने सनातन के उत्थान लिए महान कार्य किए।