हरिद्वार: चेक बाउंस और आबकारी एक्ट के मुकदमों में वांछित 2 वारंटियों को ज्वालापुर पुलिस ने अलग अलग स्थानों से किया गिरफ्तार
ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने कोर्ट से प्राप्त आदेशों की तामील कराते हुए मंगलवार को 2 वारंटी अलग अलग स्थानों से गिरफ्तार किए हैं। चेक बाउंस के मुकदमे में पांडेवाला से वारंटी मनोज कुमार को जबकि आबकारी एक्ट के मुकदमे में वारंटी ललित कुमार को राजीव नगर से पकड़ कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से मंगलवार को ही कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।