हरिद्वार: वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि चौधरी को बनाया गया भाकियू(WF) का राष्ट्रीय सलाहकार, वीआईपी घाट पर कराई गई ज्वाइनिंग
वरिष्ठ भाजपा नेत्री रश्मि को भाकियू(WF) का राष्ट्रीय सलाहकार बनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा ने हरिद्वार के वीआईपी घाट पर उन्हें संगठन में शामिल कराया। इस दौरान रश्मि चौधरी ने दावा किया कि देश के किसानों की समस्या का समाधान करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। वो खुद एक किसान परिवार से है और किसानों की समस्याओं को लगातार उठाने का काम किया जाएगा।