हरिद्वार: विष्णु घाट पर रील्स बनाना युवती को पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर रेलिंग से गिरने का वीडियो हुआ वायरल
हरिद्वार के विष्णु घाट पर एक युवती को रील्स बनाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर गंगा में लगी रेलिंग से गिरने का वीडियो वायरल हो रहा है। बता दे कि अक्सर प्रसिद्धि पाने के लिए युवा पीढ़ी गंगा घाटों पर रील्स बना रही है जिसका सामाजिक संगठन विरोध भी कर रहे हैं। ऐसे ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक युवती चोट खा बैठी। हालांकि लोगों ने इस परआपत्ति भी जताई है।