बाह: जोजली पुरा गांव में 60 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत
थाना खेड़ा राठौर के जोजली पुरा गांव में बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे 60 बर्षीय देवेंद्र की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। देवेंद्र अपने पशुओं के लिए चारा काट रहे थे, तभी अचानक उन्हें करंट लग गया और वे जमीन पर गिर पड़े। बेहोशी की हालत में परिजन उन्हें सीएचसी बाह लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।