बाह: पिनाहट में संत बाबा कल्याण दास की धारदार हथियार से हत्या, भतीजे ने दो साधुओं के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
थाना पिनाहट के गांव उटसाना के पास स्थित बीहड़ के आश्रम में संत बाबा कल्याण दास की धारदार हथियार से हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप बाबा के भतीजे द्वारा दो साधुओं पर लगाया गया है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चंबल के बीहड़ों में व्यापक कॉम्बिंग अभियान चलाया।