बाह: थाना पिढौरा क्षेत्र में 54 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत
थाना पिढौरा क्षेत्र के गांव विजय घड़ी बलाई में 54 वर्षीय ओमप्रकाश की करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना सुबह 6 बजे की है, जब जनवेद अपने घर में पंखे का तार जोड़ रहे थे। इस दौरान उन्हें करंट लग गया। परिजनों ने तुरंत ओमप्रकाश को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।