बाह: कोट का पुरा गांव में 40 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, चालक ने कूदकर बचाई जान
बाह के कोट का पुरा गांव में बुधवार शाम 5 बजे ट्रैक्टर चालक मोनू ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। खेत में खड़े पेड़ पर मधुमक्खी का छत्ता था। उससे ट्रैक्टर की छतरी छू ने से मधुमक्खी हमलावर होने से चालक संतुलन खो बैठा। इससे खेत के किनारे बनी करीब 40 फीट की गहराई की खाई में गिरते देख चालक ने कूद कर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि चालक के अधिक चोट नहीं लगी।